महोबा
सुभासपा जिला कार्यालय में मनाया ओमप्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिन
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जताया उत्साह
प्रकाश सक्सेना • महोबा •
महोबा। सुभासपा जिला कार्यालय महोबा में पंचायती राज मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश राजभर के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सुरेश सोनी, सचिन सोनी, संतोष सोनी, आकाश, अशरफ, अफाक, हनी, धनंजय दीक्षित, सतीश वर्मा, रामावतार अनुरागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अमित सोनी की भी प्रमुख सहभागिता रही।
संपादक: प्रकाश सक्सेना • बुंदेलखंड खबर