बुंदेलखंड खबर

महोबा

₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत टैक्स के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

महोबा में व्यापार मंडल ने ₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4% टैक्स के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने इसे छोटे व मध्यम दुकानदारों के लिए अव्यावहारिक बताते हुए पुनर्विचार की मांग की।

प्रकाश सक्सेना • महोबा •

₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत टैक्स के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

मुख्य बातें

  • 0.4% UPI टैक्स का विरोध।
  • छोटे व्यापारियों पर बोझ बढ़ने की चिंता।
  • प्रधानमंत्री से व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग।

₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत टैक्स के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

महोबा। जिला उद्योग व्यापार मंडल महोबा के जिला अध्यक्ष भागीरथ नगायच के नेतृत्व में सोमवार को व्यापारियों ने जिलाधिकारी महोबा के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत टैक्स को छोटे एवं मध्यम वर्ग के दुकानदारों के लिए अव्यावहारिक बताते हुए इस पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए डिजिटल भुगतान रोजमर्रा के कारोबार का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में ₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार कर व्यापारियों को राहत प्रदान करने का अनुरोध किया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रभारी रवि साहू, महामंत्री उमेश लाक्षाकार, प्रदेश संगठन मंत्री शिवकुमार सोनी, युवा नगर अध्यक्ष अमित सोनी, गल्ला मंडी अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, किराना व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष विनोद चौरसिया सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

संपादक: प्रकाश सक्सेना • बुंदेलखंड खबर