महोबा
75 पालिका कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद चरखारी कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें करीब 75 कार्यालय व सफाई कर्मियों की जांच कर जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं दी गईं।
प्रकाश सक्सेना • महोबा •
मुख्य बातें
- करीब 75 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
- बीपी, शुगर और वजन की निशुल्क जांच हुई।
- जरूरतमंद श्रमिकों को निशुल्क औषधियां उपलब्ध कराई गईं।
चरखारी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद चरखारी कार्यालय में गुरुवार को श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका परिषद के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर में कार्यालय कर्मियों और सफाई कर्मियों समेत करीब 75 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में आवश्यकता के अनुसार श्रमिकों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वजन की जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंद श्रमिकों को निशुल्क औषधियां भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में फार्मासिस्ट अंकुर सिंह, लैब टेक्नीशियन कृष्ण कुमार राजपूत और स्टाफ नर्स पूनम कुशवाहा ने सहयोग किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अमरजीत के साथ अय्यूब खां, संजीत कुमार, सौरभ सक्सेना, प्रवीण कुमार, तेज प्रताप, जितेंद्र सिंह, बॉबी और नईम खान मौजूद रहे।
संपादक: प्रकाश सक्सेना • बुंदेलखंड खबर