बुंदेलखंड खबर

महोबा

बाढ़ को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारी रहें अलर्ट

डीएम प्रभास कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़-आपदा की समीक्षा की। जिले में बाढ़ की स्थिति सामान्य मिली। केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने और बारिश के मद्देनजर अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

प्रकाश सक्सेना • महोबा •

बाढ़ को लेकर डीएम ने की समीक्षा, अधिकारी रहें अलर्ट

मुख्य बातें

  • बाढ़ की स्थिति सामान्य।
  • केन-बेतवा प्रोजेक्ट जल्द शुरू करने के निर्देश।
  • बारिश के चलते अधिकारी क्षेत्र में रहें भ्रमणशील।

महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने 26 सितंबर की शाम सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक की। बैठक में जिले के बांधों और तालाबों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जनपद में बाढ़ की स्थिति सामान्य है। जिलाधिकारी ने केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को त्वरित रूप से शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा।

संपादक: प्रकाश सक्सेना • बुंदेलखंड खबर