बुंदेलखंड खबर

महोबा

महोबा में 4,831 छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र

पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से भेजी गई धनराशि

प्रकाश सक्सेना • महोबा •

महोबा में 4,831 छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र

मुख्य बातें

  • 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरित।
  • डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजी गई छात्रवृत्ति राशि।
  • जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम।

महोबा। जनपद में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के तहत कुल 4,831 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। छात्रवृत्ति की धनराशि शासन स्तर से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से विद्यार्थियों के खातों में अंतरित की गई है।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महोबा में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, विधान परिषद सदस्य (शिक्षा) रणविजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य सरगम खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह के अनुसार, पूर्वदशम कक्षाओं में अनुसूचित जाति के 729, सामान्य वर्ग के 257, अन्य पिछड़ा वर्ग के 932 और अल्पसंख्यक वर्ग के 126 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र दिए गए।

वहीं दशमोत्तर कक्षाओं में अनुसूचित जाति के 550, सामान्य वर्ग के 157, अन्य पिछड़ा वर्ग के 1,017 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 63 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया।

शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में लाइव प्रसारण भी कराया गया।

संपादक: प्रकाश सक्सेना • बुंदेलखंड खबर