महोबा
महोबा में EVM-VVPAT की फर्स्ट लेबल चेकिंग(FLC )प्रक्रिया पूरी, मॉक पोल के बाद वेयरहाउस सील
महोबा कलैक्ट्रेट स्थित EVM-VVPAT वेयरहाउस को FLC और मॉक पोल के बाद वीडियोग्राफी में बंद किया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रकाश सक्सेना • महोबा •
मुख्य बातें
- FLC व मॉक पोल प्रक्रिया पूरी
- पांच दलों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित
- वीडियोग्राफी में वेयरहाउस बंद
महोबा। जिला निर्वाचन कार्यालय, कलैक्ट्रेट कम्पाउंड स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस को 2 अक्टूबर 2026 को फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) प्रक्रिया और मॉक पोल के उपरांत वीडियोग्राफी की निगरानी में बंद कर दिया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण की प्रक्रिया पूरी की गई।
वेयरहाउस बंद किए जाने के समय बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार, इंडियन नेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया, समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री दहू प्रसाद, अपना दल (सोनेलाल) के जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा तथा आम आदमी पार्टी के सचिव राजेश कुमार उपस्थित रहे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच कराई जाती है। इसमें मशीनों की कार्यप्रणाली का परीक्षण, पूर्व डेटा का निस्तारण तथा मॉक पोल जैसी प्रक्रियाएं शामिल रहती हैं। वेयरहाउस खोलने-बंद करने और ईवीएम के भंडारण-सुरक्षा संबंधी कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति और वीडियोग्राफी जैसी पारदर्शी व्यवस्था के साथ किए जाते हैं।
ईवीएम-वीवीपैट के भंडारण व सुरक्षा संबंधी विस्तृत प्रावधान भारत निर्वाचन आयोग के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उपलब्ध हैं।
संपादक: प्रकाश सक्सेना • बुंदेलखंड खबर