बुंदेलखंड खबर

महोबा

पीआरवी कर्मियों का आठ दिवसीय प्रशिक्षण पूरा

महोबा में यूपी-112 के पीआरवी कर्मियों का आठ दिवसीय फ्रेशर प्रशिक्षण पूरा, आपात स्थिति में त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स पर जोर।

बुंदेलखंड खबर डेस्क • महोबा •

पीआरवी कर्मियों का आठ दिवसीय प्रशिक्षण पूरा

मुख्य बातें

  • 28 सितंबर से जिला प्रशिक्षण इकाई में हुआ आठ दिवसीय प्रशिक्षण।
  • CPR, प्राथमिक उपचार, क्राइम सीन मैनेजमेंट, आपदा प्रबंधन व अग्नि सुरक्षा की दी गई जानकारी।
  • MDT तकनीक और संचार कौशल के जरिए पीआरवी कर्मियों की दक्षता बढ़ाने पर जोर।

महोबा। यूपी-112 परियोजना के तहत पीआरवी वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों का आठ दिवसीय फ्रेशर प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण इकाई (DTU) में संपन्न हुआ। 28 सितंबर 2026 से आयोजित प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में कराया गया।

प्रशिक्षण में पीआरवी कर्मियों को प्राथमिक उपचार, CPR, वयस्क मनोविज्ञान, फॉरेंसिक साइंस, क्राइम सीन मैनेजमेंट, अग्नि दुर्घटना, आपदा प्रबंधन, संचार कौशल तथा MDT हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने आपात परिस्थितियों में प्रथम प्रतिसादकर्ता के रूप में प्रभावी कार्रवाई के व्यावहारिक तरीके बताए।

प्रशिक्षण का उद्देश्य पीआरवी कर्मियों की कार्यक्षमता और तकनीकी दक्षता बढ़ाकर आमजन को त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध पुलिस सहायता उपलब्ध कराना रहा।

संपादक: प्रकाश सक्सेना • बुंदेलखंड खबर