महोबा
सेवा ज्योति कलश यात्रा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प
महोबा में विकसित भारत संकल्प सभा के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा आयोजित, प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण सुना गया।
प्रकाश सक्सेना • महोबा •
मुख्य बातें
- अम्बेडकर पार्क, आल्हा चौक में सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम हुआ।
- जनप्रतिनिधियों और आमजन ने प्रधानमंत्री के सजीव प्रसारण को सुना।
- विकसित भारत के निर्माण और राष्ट्रहित में सहभागिता का संकल्प लिया गया।
महोबा। विकसित भारत संकल्प सभा के अंतर्गत बुधवार को अम्बेडकर पार्क, आल्हा चौक में सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन ने सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण सुना।
कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प, देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता और राष्ट्रहित व जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सदर विधायक राकेश गोस्वामी,चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर,जिला पंचायत अध्यक्ष जे पी अनुरागी, जिला अध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद मुखिया सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
संपादक: प्रकाश सक्सेना • बुंदेलखंड खबर