बुंदेलखंड खबर

महोबा

महोबा में सपा का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

महोबा। आल्हा चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर अरिमर्दन सिंह, अजय राज यादव,मारुति साहू और दद्दू प्रसाद समेत सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रकाश सक्सेना • महोबा •

महोबा में सपा का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मुख्य बातें

  • सपा ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
  • प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए।
  • प्रदर्शन के दौरान आल्हा चौक पर चक्काजाम और पुतला

महोबा में सपा का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

महोबा। शहर के आल्हा चौक पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, मारुति साहू और दद्दू प्रसाद समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संपादक: प्रकाश सक्सेना • बुंदेलखंड खबर