बुंदेलखंड खबर

महोबा

नवरात्रि पर महिला सुरक्षा को लेकर एडीजी ज्योति नारायण ने किया चरखारी कोतवाली का निरीक्षण

नवरात्रि पर महिला सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से एडीजी ज्योति नारायण ने चरखारी कोतवाली का निरीक्षण कर मिशन शक्ति अभियान की गतिविधियों का जायजा लिया।

सादिक इस्लाम • महोबा •

नवरात्रि पर महिला सुरक्षा को लेकर एडीजी ज्योति नारायण ने किया चरखारी कोतवाली का निरीक्षण

मुख्य बातें

  • कोतवाली का निरीक्षण: एडीजी ज्योति नारायण ने महिला सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
  • हेल्प डेस्क पर जोर: महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति अभियान की गतिविधियों का जायजा लिया गया।
  • सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: नवरात्रि के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और महिला अपराधों की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया।

चरखारी (महोबा)। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज के एडीजी ज्योति नारायण ने महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत चरखारी कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान महोबा के पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, सुरक्षा व्यवस्था और मिशन शक्ति के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा पीड़िताओं को त्वरित पुलिस सहायता देने पर विशेष जोर दिया गया।

संपादक: प्रकाश सक्सेना • बुंदेलखंड खबर