बुंदेलखंड खबर

महोबा

पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में जरूर शामिल हों: एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर

एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने चरखारी के जीजीआईसी पोलिंग बूथ पर मतदाता सूची का अवलोकन कर पात्र मतदाताओं से नाम जुड़वाने और त्रुटियों में संशोधन के लिए आवेदन करने की अपील की।

प्रकाश सक्सेना • महोबा •

पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में जरूर शामिल हों: एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर

मुख्य बातें

  • नया नाम: मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6।
  • संशोधन: नाम, पता या अन्य विवरणों में सुधार के लिए फार्म-8।
  • अपील: छूटे हुए पात्र मतदाता संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवेदन करें।

चरखारी। चुनाव आयोग की ओर से आयोजित विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण दिवस पर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) जितेंद्र सिंह सेंगर ने चरखारी नगर के जीजीआईसी पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन किया। उन्होंने पात्र मतदाताओं से अपील की कि जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फार्म-6 भरकर संबंधित बूथ के बीएलओ के पास जमा करें।

सेंगर ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना प्रत्येक पात्र नागरिक के लिए जरूरी है। उन्होंने मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य विवरणों में संशोधन कराने के लिए फार्म-8 जमा करने की अपील भी की। उन्होंने बूथ क्षेत्र के छूटे हुए पात्र मतदाताओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का आग्रह किया।

संपादक: प्रकाश सक्सेना • बुंदेलखंड खबर